Showing posts with label Alexander Biography In Hindi | सिकन्दर महान जीवनी. Show all posts
Showing posts with label Alexander Biography In Hindi | सिकन्दर महान जीवनी. Show all posts

Tuesday, June 27, 2017

 Alexander Biography In Hindi | सिकन्दर महान जीवनी

Alexander Biography In Hindi | सिकन्दर महान जीवनी


Alexander Biography In Hindi | सिकन्दर महान जीवनी






Alexander the Great – बीस वर्ष की आयु में सिकन्दर / Sikandar मेसिडोनिया का राजा बना और अपने पिता की एशिया माईनर को जितने की इच्छा पूर्ण करने के लिए विशाल सेना और सर्वोत्कृष्ट सैन्य- उपकरण लेकर निकल पड़ा। बचपन से ही उसने “विश्व-विजय” का सपना देखा था।

Image result for sikandar mahan

सिकन्दर महान – Alexander the Great






पूरा नाम   –  एलेक्ज़ेंडर तृतीय तथा एलेक्ज़ेंडर मेसेडोनियन
जन्म       – July 356 BC
जन्मस्थान – पेला
पिता        – फिलीप
माता       – ओलंपिया
विवाह      – रुखसाना के साथ
अनेक शानदार युद्ध अभियानों के बीच उसमे एशिया माइनर को जीतकर सीरिया को पराजित किया और मिस्र तक जा पहुंचा। जहाँ 332 ई.पू. में उसने अलेक्जांड्रिया नाम का एक नया नगर बसाया। वहां उसने एक विश्वविद्यालय की भी स्थापना की।
अगले वर्ष सिकन्दर मेसोपोटामिया होता हुआ फ़ारस (ईरान) पहुंचा और वहां के राजा डेरियस तृतीय को अरबेला के युद्ध में हरा कर वह स्वयं वहां का राजा बन गया। जनता का ह्रदय जीतने के लिए उसने फारसी राजकुमारी रुखसाना से विवाह भी कर लिया।

Image result for sikandar mahan
कुछ समय बाद (326 ई.पू.) सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण किया और पंजाब में सिन्धु नदी के तट तक जा पहुंचा। उसने भारत का सीमांत प्रदेश जित लिया था। परन्तु भारतीय राजा पुरु (पोरस) ने उसका बड़े साहस और शौर्य से सामना किया तथा आगे नहीं बढ़ने दिया। तभी सिकन्दर को फ़ारस के विद्रोह का समाचार मिला और वह उसे दबाने के लिए वापस चल दिया।
वह 323 ई.पू. में बेबीलोन पहुंचा और वहां पर उसे भीषण ज्वर ने जकड़ लिया। उस रोग का कोई इलाज नहीं था। अत:33 वर्ष की आयु में वहीँ सिकन्दर की मृत्यु हो गई। केवल 10 वर्ष की अवधि में इस अपूर्व योध्दा ने अपने छोटे से राज्य का विस्तार कर एक विशाल साम्राज्य स्थापित कर लिया था। जिसमें यूनान और भारत के मध्य का सारा भूभाग सम्मिलित था।





विश्व के इतिहास में सिकन्दर महान का चरित्र अदभुत एवं अतुलनीय है।