Monday, June 26, 2017

चाणक्य जीवन परिचय – History – biography of Chanakya in Hindi

चाणक्य जीवन परिचय – History – biography of Chanakya in Hindi





Image result for chanakya

चाणक्य का जन्म एक घोर निर्धन परिवार में हुआ था. अपने उग्र और गूढ़ स्वभाव के कारण वे ‘कौटिल्य’ भी कहलाये. उनका एक नाम संभवत: ‘विष्णुगुप्त’ भी था. चाणक्य ने उस समय के महान शिक्षा केंद्र ‘तक्षशिला’ में शिक्षा पाई थी. 14 वर्ष के अध्ययन के बाद 26 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी समाजशास्त्र, राजनीती और अर्थशास्त्र की शिक्षा पूर्ण की और नालंदा में उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया. वे राजतंत्र के प्रबल समर्थक थे. उन्हें ‘भारत का मेकियावली’ के नाम से भी जाना जाता है.
ऐसी किंवदन्ती है कि एक बार मगध के राजदरबार में किसी कारण से उनका अपमान किया गया था, तभी उन्होंने नंद – वंश के विनाश का बीड़ा उठाया था. उन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य / Chandragupta Maurya को राजगद्दी पर बैठा कर वास्तव में अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर ली तथा नंद – वंश को मिटाकर मौर्य वंश की स्थापना की. चाणक्य देश की अखण्डता के भी अभिलाषी थे, इसलिये उन्होंने चंद्रगुप्त व्दारा यूनानी आक्रमणकारियों को भारत से बाहर निकलवा दिया और नंद – वंश के अत्याचारों से पीड़ित प्रजा को भी मुक्ति दिलाई.



आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के सर्वाधिक प्रखर कुटनीतिज्ञ माने जाते है. उन्होंने ‘अर्थशास्त्र’ नामक पुस्तक में अपने राजनैतिक सिध्दांतों का प्रतिपादन किया है, जिनका महत्त्व आज भी स्वीकार किया जाता है. कई विश्वविद्यालयों ने कौटिल्य (चाणक्य) के ‘अर्थशास्त्र’ को अपने पाठ्यक्रम में निर्धारित भी किया है.
Image result for chanakya

महान मौर्य वंश की स्थापना का वास्तविक श्रेय अप्रतिम कूटनीतिज्ञ चाणक्य को ही जाता है. चाणक्य एक विव्दान, दूरदर्शी तथा दृढसंकल्पी व्यक्ति थे और अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के आचार्य थे.

चाणक्य का नाम राजनीती, राष्ट्रभक्ति एवं जन कार्यों के लिए इतिहास में सदैव अमर रहेगा. लगभग 2300 वर्ष बीत जाने पर भी उनकी गौरवगाथा धूमिल नहीं हुई है. चाणक्य भारत के इतिहास के एक अत्यन्त सबल और अदभुत व्यक्तित्व हैं. उनकी कूटनीति को आधार बनाकर संस्कृत में एक अत्यन्त प्रसिध्द ‘मुद्राराक्षस’ नामक नाटक भी लिखा गया है.
मृत्युं – ईसा.पूर्व. 225

सम्पूर्ण चाणक्य नीति 




आचार्य चाणक्य एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल दिया। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी विश्वविख्‍यात हुए।


इतनी सदियाँ गुजरने के बाद आज भी यदि चाणक्य के द्वारा बताए गए सिद्धांत ‍और नीतियाँ प्रासंगिक हैं तो मात्र इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने गहन अध्‍ययन, चिंतन और जीवानानुभवों से अर्जित अमूल्य ज्ञान को, पूरी तरह नि:स्वार्थ होकर मानवीय कल्याण के उद्‍देश्य से अभिव्यक्त किया।

"चाणक्य नीति" आचार्य चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना वह दो हजार चार सौ साल पहले था, जब इसे लिखा गया था ।







चाणक्य नीति द्वारा मित्र-भेद से लेकर दुश्मन तक की पहचान, पति-परायण तथा चरित्र हीन स्त्रियों में विभेद, राजा का कर्तव्य और जनता के अधिकारों तथा वर्ण व्यवस्था का उचित निदान हो जाता है। महापंडित आचार्य चाणक्य की 'चाणक्य नीति' में कुल सत्रह अध्याय है, जिन्हे आप नीचे दिए गए लिंक्स पर पढ़ सकते हैं !!
Image result for chanakya

  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : तीसरा अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Third Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : चौथा अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Fourth Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : पांचवा अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Fifth Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : छठवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Sixth Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : सातवां ध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Seventh Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : आठवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Eighth Chapter




  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : नवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Ninth Chapter 
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : दसवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Tenth Chapter

  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : ग्यारहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Eleventh Chapter 
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : बारहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Twelfth Chapter




  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : तेरहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Thirteenth Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : चौदहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]:Fourteenth Chapter
  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : पन्द्रहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]:Fifteenth Chapter

  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : सोलहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]: Sixteenth Chapter




  • चाणक्य नीति [ हिंदी में ] : सत्रहवां अध्याय | Chanakya Neeti [In Hindi]:Seventeenth Chapter




  • SHARE THIS

    Author:

    Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

    1 comment:

    1. Nice Article, Thank you for sharing a wonderful blog post, I loved your blog post.

      You can also check - Biography of Chanakya

      ReplyDelete