Monday, July 3, 2017

सऊदी अरेबिया के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी – Saudi Arabia Information

सऊदी अरेबिया के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी | Saudi Arabia Information







Image result for saudi arabia

सउदी अरब मध्यपूर्व मे स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। सऊदी अरेबिया जो अधिकारिक रूप से किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया (KSA) के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी एशिया का यह एक अरब राज्य है। जानिए सऊदी अरेबिया के बारेमें विस्तार से जानकारी – Saudi Arabia Information


सऊदी अरेबिया के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी – Saudi Arabia Information

यह देश 2,150,000 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, भौगोलिक रूप से यह एशिया का पाँचवा सबसे बड़ा राज्य और अल्जीरिया के बाद अरब की दुनिया कस दूसरा सबसे बड़ा देश है। सऊदी अरब के उत्तर में जॉर्डन और इराक की सीमा, उत्तर-पूर्व में कुवैत की सीमा, पूर्व में क़तर, बहरीन और यूनाइटेड अरब की सीमाए, दक्षिण-पूर्व में ओमान की सीमा और दक्षिण में यमन की सीमा है। अकाबा की खाड़ी ने सऊदी अरेबिया को इजराइल और इजिप्त से अलग किया हुआ है। यह एकमात्र ऐसा देश है जहाँ लाल समुद्र तट और पर्शियन खाड़ी तट दोनों है और इसके ज्यादातर इलाके में शुष्क रेगिस्तान और बंजर स्थलाकृति का समावेश है। इस देश को महिलाओ के अधिकार और मुत्यु दंड पर प्रतिबंध लगाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।
आधुनिक वर्तमान सऊदी अरेबिया में चार अलग-अलग क्षेत्र है : हेजज़, नाज्द और पूर्वी अरेबिया के कुछ भाग और दक्षिणी अरेबिया। सऊदी अरेबिया के साम्राज्य की खोज 1932 में इब्न सूद ने की थी। उन्होंने चार क्षेत्रो को एकत्रित कर एक राज्य बनाया था और 1902 में इसका विस्तार करना शुरू किया। जबसे सऊदी अरेबिया में संपूर्ण एकाधिपत्य है, तब तक प्रभावशाली रूप से वंशानुगत तानाशाही इस्लाम के पक्ष में ही रहेंगी। सुन्नी इस्लाम में बहुत रुढ़िवादी वहाबी धर्म अभियान जिसे “सऊदी संस्कृति की प्रमुख विशेषता” का नाम दिया गया था, इस अभियान में तेल और गैस व्यापार ने वित्त लगाया था। सऊदी अरेबिया को कयी बार “दो पवित्र मस्जिद की जगह” भी कहा जाता है, उन दो मस्जिदों का नाम अल-मस्जिद अल-हरम (मक्का में) और अल-मस्जिद अन-नबावी (मदीना में) है, साथ ही इन जगहों को इस्लाम की सबसे पवित्र जगह भी माना जाता है। इस साम्राज्य की कुल जनसँख्या 28.7 मिलियन है, जिनमे से 20 मिलियन सऊदी राष्ट्र के ही लोग है और 8 मिलियन विदेशी है। सऊदी अरेबिया की अधिकारिक भाषा अरेबिया है।
सऊदी अरेबिया में पेट्रोलियम की खोज 3 मार्च 1938 को की गयी और पेट्रोल के साथ-साथ और भी दूसरी बहुत सी चीजो को पूर्वी प्रान्त में खोजा गया था। सऊदी अरेबिया दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है और छठा सबसे बड़ा गैस रिज़र्व करने वाला देश है। इस देश को उच्चतम ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स और उच्च-आय अर्थव्यवस्था के साथ वर्ल्ड बैंक की सूचि में भी शामिल किया गया है और साथ यह एकमात्र अरब देश है जो G-20 की मुख्य अर्थव्यवस्थाओ का भाग है। जबकि सऊदी अरेबिया की अर्थव्यवस्था में खाड़ी कोऑपरेशन कौंसिल में भी बहुत कम विविधता है, जबकि यहाँ उत्पादन और सर्विस विभाग को काफी कम महत्त्व दिया गया है। राजतंत्रीय निरंकुशता के साथ सऊदी अरेबिया सैन्य खर्च करने वाले दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशो में चौथे स्थान पर आता है। GCC के साथ सऊदी अरेबिया इस्लामिक कोऑपरेशन और OPEC का सक्रीय सदस्य भी है।


Image result for saudi arabia flag


सऊदी अरेबिया के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Saudi Arabia History

1932 – राजा अब्द-अल-अज़ीज़ के नियंत्रण वाले क्षेत्र को किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया के नाम से संयुक्त किया।
1938 – तेल की खोज की गयी और यूनाइटेड स्टेट के नियंत्रण (अरेबियन अमेरिकन ऑइल कंपनी) में इसका उत्पादन किया गया।
1960 – सऊदी अरेबिया OPEC (आर्गेनाईजेशन ऑफ़ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्री) का संस्थापक सदस्य बना।
1973 – इजिप्त और सीरिया के बीच हुए अक्टूबर युद्ध में जिन पश्चिमी देशो ने इजराइल का साथ दिया उनके खिलाफ सऊदी अरेबिया ने तेल का बहिष्कार किया। इससे तेल की कीमते चौगुनी हो गयी।
11 सितम्बर 2011 – 19 में से 15 लुटेरे जो न्यू यॉर्क और वाशिंगटन के आक्रमण में शामिल थे वे सऊदी राष्ट्र के ही थे।
2011 – बहरीन में हुई अशांति में करवाई करने के लिए सऊदी सैनिक उसमे शामिल हुए थे।
मार्च 2015 – हौथी द्वारा यमन में किये गये विद्रोह के खिलाफ सऊदी अरेबिया ने एयर स्ट्राइक अभियान की शुरुवात की।

Amazing Facts about Saudi Arabia in Hindi – सऊदी अरब के बारे में रोचक तथ्य और कानून




सऊदी अरब एक ऐसा देश, जिसके कानून पूरी दुनिया में फेमस हैं. सऊदी अरब को लोग रेत, तेल, शेख और मक्का मदीना की वजह से जानते हैं लेकिन आज हम आपको Saudi Arabia के कानून और ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जो आप हमेशा से जानना चाहते थे लेकिन कोई बता नही रहा था.
1. हाल के समय में सऊदी अरब जवान हैं यहाँ हर 4 में से 3 आदमी 35 साल से कम उम्र के हैं.
2. सेना पर खर्च करने के मामले में सऊदी दुनिया भर में चौथे स्थान पर है.
3. सऊदी अरब में काम करने वाले 80% मजदूर विदेशी हैं. ज्यादातर मजदूर तेल और गैस सेक्टर में काम करते हैं.
4. इस्लाम में दो शहरों को सबसे पवित्र माना गया है मक्का और मदीना. ये दोनो ही सऊदी अरब में स्थित है यहाँ हर साल लाखों मुसलमान हज यात्रा पर आते हैं. यहाँ गैर-मुस्लिमों को जाने की इजाजत नही हैं.
5. सऊदी अरब का कोई संविधान नही हैं. यह इस बात पर जोर देता है कि पवित्र ग्रंथ कुरान और पैगंबर मोहम्द ही उनके संविधान हैं. दरअसल यह देश शरियत कानून के मुताबिक चलता हैं.
6. सऊदी अरब़ दुनिया का आखिरी ऐसा देश हैं, जिसने महिलाओ को वोट डालने की आजादी दी.
7. सऊदी अरब़ का 95% हिस्सा रेगिस्तान है यहाँ पानी बहुत ही कीमती चीज है पूरे देश में 1 भी नदी या झील नही हैं. यह देश समुंद्र के पानी को भी पीने लायक बना लेता हैं.



8. आपको हैरानी नही होनी चाहिए अगर मैं कहूँ कि यहाँ पानी से सस्ता तेल मिलता हैं. जी हाँ, यहाँ पानी बेश्क कम है लेकिन तेल दुनिया में सबसे ज्यादा यही प्रोड्यूस होता हैं.
9. सऊदी अरब के आम लोग हर रोज लगभग 8 डाॅलर सिगरेट पर खर्च करते हैं.
10. सऊदी अरब़ का रियाद ऊंट बाजार दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट बाजार है यहाँ हर रोज लगभग 100 ऊंट बिकते हैं.
11. सऊदी अरब़ मौत की सजा देने वाले देशों में नंबर 4 पर है यहाँ तलवार से गर्दन काटकर मौत देने की सजा सबसे आम है लेकिन हाल के समय में तलवारबाजों की कमी हो गई हैं तो देश किसी दूसरे तरीके पर विचार कर रहा हैं.
12. 2012 तक, सऊदी अरब में ऐसा था कि महिलाओं के सामान वाली दुकान पर भी पुरूष ही काम करते थे. लेकिन फिलहाल ऐसा नही हैं.
13. 2018 तक, दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत अतुलनीय किंगडम टाॅवर सऊदी अरब में बनकर तैयार हो जाएगी. यह एक किलोमीटर से भी ऊंची (3280 मीटर) होगी. इसे बनाने में 1.23 अरब डॉलर का खर्चा आएगा.


सऊदी अरब के 14 कानून

1. सऊदी अरब में महिलाओं को हिजाब में रहना पड़ता है यहाँ तब तक रेप की सजा नही मिलेगी जब तक उसके 4 चश्मदीद गवाह ना हों.
2. सऊदी अरब में महिलाएं गैर मर्दों से नही मिल सकती और जब भी किसी पब्लिक प्लेस पर जाती है तो उसके साथ परिवार का एक पुरूष भी होना चाहिए. ये कानून सख्ती से लागू किया जाता हैं.
3. सऊदी अरब दुनिया के उन चुनिंदा देशो में से है जहाँ महिलाओ के पहनावे पर खास पाबंदी हैं यहाँ घर से बाहर निकलने पर महिलाओं के केवल हाथ और आँख दिखनी चाहिए.
4. सऊदी अरब में पार्न देखने पर सख्त पाबंदी है अगर ऐसा करते पकड़े गए तो समझ लेना आप गए.
5. सऊदी अरब़ में आप साॅस वाला सैंडविच नही खा सकते. और यहाँ सूअर के माँस पर भी बैन हैं.
6. सऊदी अरब में आप वैलेंटाइन डे नही मना सकते. इस दिन के आस-पास पूरे हफ्तें दुकानदार अपनी दुकान पर दिल के आकार की चीजें भी नही रख सकता.



7. सऊदी अरब़ में सिनेमा बैन हैं यहाँ के बहुत से लोग दूसरे देश में सिर्फ इसलिए जाते है ताकि फिल्म देख सके.
8. सऊदी अरब़ अकेला ऐसा देश है जहाँ महिलाएं ड्राइविंग के लिए तरसती हैं यहाँ की महिलाएँ जहाज तो उड़ा सकती है लेकिन गाड़ी नही चला सकती.
9. सऊदी अरब़ में समलैगिंग संबंध नही बना सकते ऐसा करने पर मौत की सजा दी जाती हैं.
10. किसी की संपति को आग लगाने पर जैसे घर जलाना आदि पर सिर्फ एक ही सजा है मौत.
11. सऊदी अरब़ में जादू और टोने पर पूरी तरह से बैन हैं. यहाँ कि एक स्पेशल पुलिस यूनिट तो केवल जादूगरों को पकड़ने का काम करती हैं. ऐसा करने पर सीधा गला काट दिया जाता हैं.
12. सऊदी अरब शायद दुनिया का वह देश है जहां पर महिलाओं को बैंक अकाउंट तक खोलने के लिए अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती है। अगर वह अपने पति से इजाजत नहीं लेती तो फिर उन्‍हें इसकी मंजूरी ही नहीं मिलेगी.



13. सऊदी अरब़ के ऊपर से जो जहाज गुजरेगा उसमें शराब नही मिल सकती. हैरानी कि बात तो ये है कि पूरी दुनिया इस कानून को मानती हैं.





14. सऊदी अरब में गैर-मुस्लिम लोगो को नागरिकता नही मिलती. यहाँ कोई गैर-मुस्लिम अपनी पूजा पद्धति भी नही अपना सकता.

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: